उधमसिंह नगर

विजिलेंस ने सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

हल्द्वानी। विजिलेंस ने उधमसिंह नगर के सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पर आकर शिकायत की उसके द्वारा एल्डिको सिडकुल में 2 प्लाट के लिये आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराने के एवज में आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार द्वारा 9000/- रूपये रिश्वत की मांग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी