Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

कोमा से पति उठा तो खोले पत्नी के राज, पुलिस भी हुई हैरान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले की साजिश का दर्ज कराया मुकदमा

16 महीने बाद कोमा से बाहर आए पति ने पत्नी की साजिश के राज खोल दिए। जानलेवा हमले में घायल पति ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। जानलेवा हमले को सड़क हादसा देने की कोशिश हुई। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला मोगा क्षेत्र का है। मैहना थाने के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया कि रवि सिंह पुत्र बूटा सिंह ने शिकायत दी कि 10 दिसंबर, 2021 को वह मोटरसाइकिल पर बिजली घर डाला के नजदीक से होते हुए घर जा रहा था। रास्ते में दीप सिंह व बहादुर सिंह एक मोटरसाइकिल पर आए।
उन्होंने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। बाद में ये लोग उसे अपनी मोटरसाइकिल बैठाकर बिलासपुर में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गए। वहां उसे मार देने की नीयत से बुरी तरह पीटा। बेहोश हो गया तो आरोपितों ने सड़क हादसे में उसे घायल होने की बात कहकर सूचना उसके स्वजन को दे दी।
साजिश के तहत एंबुलेंस 108 के सहयोग से मोगा के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से उसे ईएसआइ अस्पताल लुधियाना और उसके बाद ओसवाल अस्पताल भेज दिया गया। सहायक थानेदार सुखपाल सिंह के अनुसार, रवि ने बताया कि उसकी पत्नी के बरनाला जिले के बहादुर सिंह के साथ अवैध संबंध थे।
रवि इसका विरोध करता था। इसी के कारण पत्नी ने बहादुर सिंह और दीप सिंह के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। रवि 16 महीने तक कोमा में था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement