देहरादून

दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस का दीदार शुरू, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस के बाड़े का उद्घाटन किया। ग्वालियर से लाए गए तेजस को देखने उमड़े वन्यजीव प्रेमी।

देहरादून। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लोग देहरादून चिड़ियाघर में आकर्षक सफेद बाघ तेजस का दीदार कर सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सफेद बाघ के नए बाड़े का उद्घाटन किया। बाड़े में तेजस की पहली झलक दिखते ही वहां मौजूद पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हो उठे और उसे अपने कैमरे में कैद करने लगे।
करीब ढाई वर्ष का तेजस अपनी नीली आंखों और सफेद शरीर पर बनी काली धारियों के कारण बेहद खास है। इसे वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर चिड़ियाघर से देहरादून लाया गया था। इसके बदले देहरादून चिड़ियाघर के लगभग पांच वर्षीय रॉयल बंगाल टाइगर ‘भोला’ को ग्वालियर भेजा गया है। इस खास मौके पर चिड़ियाघर परिसर में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
सफेद बाघ तेजस को ग्वालियर से देहरादून तक करीब 556 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर एक विशेष रेस्क्यू वाहन से लाया गया था। सफर के दौरान उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पशु चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों सहित 13 सदस्यीय टीम तैनात रही। देहरादून पहुंचने के बाद उसे कुछ समय तक विशेष निगरानी में रखा गया ताकि वह नए माहौल में खुद को ढाल सके।
दून चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस के आने से पर्यटन को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि तेजस की मौजूदगी बच्चों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी