Connect with us

हरिद्वार

बेटियों के संरक्षण की बात करने वाली सरकार क्यों हैं खामोश:- इरशाद अली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित मातृ सदन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह विर्क विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह विर्क कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। लेकिन अब देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को इंसाफ के लिए पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे हैं। केंद्र सरकार उन्हें इंसाफ देने की जगह उनकी बातों को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि जिन देश की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक व अन्य खेलों के अंदर कांस्य पदक से लेकर गोल्ड मेडल तक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उन्हीं बेटियों का यौन शोषण उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण ने किया है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। यह बेटियां आज न्याय की गुहार के लिए पिछले दो सप्ताह से जंतर मंतर पर बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज दिल्ली में धरने पर बैठी बेटियों को इंसाफ देने के लिए क्यों तैयार नही है। सरकार इस मुद्दे पर क्यों खामोश है। आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नही की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज के साथ दिल्ली में जाकर महिला खिलाड़ियों को समर्थन दिया जाएगा। बैठक में ब्रह्मचारी दयानंद, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विनोद कश्यप, मुकेश कुमार, मोहम्मद अकील, शाहनवाज अली, डॉ. विजेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप यादव, प्रशांत चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक्जिट पोल : उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा करेगी क्लीन स्वीप, देश में फिर बनेगी भाजपा गठबंधन की सरकार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement