Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में होटल के कमरे में पंखे पर लटका मिला दिल्ली के एक पर्यटक का शव

बाजपुर। ग्राम जोगीपुरा में पति-पत्नी के बीच आपसी बात पर विवाद हो गया जिसमें पत्नी ने पीट-पीट कर अपने पति की हत्या कर दी है। महिला अभी फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा निवासी रमेश चंद्र (48) पुत्र अविनाश चंद्र का अपनी पत्नी विमला से सोमवार की देर रात आपसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद के दौरान पत्नी के हमले में रमेश के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जब तक अस्पताल लेकर जाया गया, उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से महिला फरार बताई जा रही है। घटना की जानकारी से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए उसके छिपे होने की संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अभी किसी की भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के चार बच्चे हैं जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›