Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी में बाइक को लेकर दो सिपाहियों के बीच चले ईंट-पत्थर

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में बाइक को लेकर दो सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक सिपाही ने दूसरे सिपाही के सिर पर ईंट मार दी। जिसमें उसका सिर फट गया और उसके सिर पर सात टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इधर पीएसी अधिकारी आरोपी पर विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पीएसी में तैनात सिपाही दीपक कुमार अजमेर सिंह की बाइक लेकर गया था। वह वापस आया तो बाइक कुछ जगह से टूटी थी। जिस पर अजमेर और दीपक के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद अजमेर बैरक में आ गया था। इसी बीच दीपक बैरक पहुंचा और अजमेर से सिर पर ईंट मार दी थी। जिससे अजमेर लहूलुहान हो गया। आनन फानन में अजमेर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसके सिर पर सात टांके आए है।पुलिस ने अजमेर की तहरीर पर दीपक पर धारा 307, 506 आईपीसी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से कोतवाली में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›