Connect with us

हरिद्वार

संतों के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार देश के विकास में लगी है: गणेश जोशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शंकराचार्य और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार देश के विकास में लगी हुई है उन्होंने कहा कि संत भारत की आध्यात्मिक शक्ति के परिचायक हैं जब भारत में आध्यात्मिक रूप से तरक्की की तब भारत ने विश्व गुरु का दर्जा पाया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी चैत नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार की आध्यात्मिक यात्रा में आए हुए थे उन्होंने आज जगतगुरु आश्रम कनखल में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया इस अवसर पर शंकराचार्य को मंत्री गणेश जोशी ने शॉल रुद्राक्ष की माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें रुद्राक्ष की माला शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उन्हें मनसा देवी की चुनरी नारियल और प्रसाद भेंट किया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री निर्मल पंचायती अखाड़े में जाकर अखाड़ा के कोठारी में महंत जसविंदर सिंह महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया गणेश जोशी निर्मल पंचायती अखाड़े में गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश स्थान पर भी गए और मत्था टेका इस अवसर पर महंत जसविंदर सिंह महाराज ने उन्हें सरोपा भेंट किया
गणेश जोशी ने कहा कि संतों का ह्रदय निर्मल होता है और संत हमेशा राष्ट्र निर्माण में लगे रहते हैं आज भारत फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे पौराणिक मंदिरों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार में लगा है और जिससे पूरे विश्व में भारत की आध्यात्मिकता का और हमारी संस्कृति का संदेश जा रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जी-20 देशों की तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई हैं इन बैठकों में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को भारत और उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा उन्होंने कहा कि जी-20 देशों के आयोजन में उत्तराखंड के मोटे अनाज और यहां के अन्य पारंपरिक के व्यंजन परोसे जाएंगे जिससे पूरे विश्व में उत्तराखंड के पारंपरिक भोज का प्रचार प्रसार हो सके
शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि उत्तराखंड युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और अनुभवी राजनेता कैबिनेट मंत्री पूर्व सैनिक गणेश जोशी के मार्गदर्शन में तेजी से तरक्की कर रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक जनप्रिय नेता है और उनका मुख्यमंत्री के रूप में 1 साल का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा इस अवसर पर महेंद्र रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई धारा प्रवाहित कर रही है उन्होंने गणेश जोशी को एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया और कहा कि उनके भीतर एक सैनिक का का खून है और पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा देहरादून में शहीदों की स्मृति में बनाए जा रहे सैन्य पार्क की जमकर तारीफ की है महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 1 साल के कार्यकाल में राज्य के विकास के लिए अच्छा कार्य किया है और समान नागरिक संहिता विधेयक को लागू करने का संकल्प लिया है जिससे राज्य और अधिक मजबूत होगा इस अवसर पर विभिन्न में संत मौजूद थे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement