Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में ऑटो चालक की प्रेम प्रसंग में हत्या, चार गिरफ्तार

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना में लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला की हत्या कर दी गई है। यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोत में हुई।
मृतक महिला रेखा (50) अपने पति घनश्याम जो कि एक सब्जी विक्रेता हैं, के साथ रहती थी। सोमवार को घनश्याम सब्जी बेचने गए थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस की एक महिला जब रेखा के घर पहुंची तो उसे मृत अवस्था में पाया। रेखा के सिर पर किसी लोहे की नुकीली वस्तु से वार किए गए थे और उसके गले से मंगलसूत्र और कान के कुंडल गायब थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का मानना है कि लुटेरे घर में घुसे और महिला से लूटपाट करने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›