Connect with us

नई दिल्ली

दो पेटी शराब के साथ महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने महिला हिस्ट्रीशीटर को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायलय में पेश किया गया है। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को शराब तस्करी को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान ई रिक्शा पार्किंग से 2 पेटी अवैध शराब के साथ महिला हिस्ट्रीशीटर को पकडा गया। आरोपी महिला पहले भी कई बार जेल जा चुकी है। और उसके खिलाफ कनखल थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी महिला ज्योति पत्नी राजू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की निवासी है। पुलिस टीम में एसआई सोनल रावत, आरक्षी जसबीर चौहान व जितेंद्र राणा मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement