पिथौरागढ़

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की मौत

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया। बरेली ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
नगर के व्यापारी दीपक कुमार की पत्नी मुन्नी देवी को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की सलाह दी थी। 10 अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में भेज दिया गया। तीसरे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। घर पहुंचकर जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह फिर से अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। एक दिन आईसीयू में रखने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।
दीपक अपनी पत्नी को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली लेकर पहुंचे। यहां जांच में ऑपरेशन के दौरान तीन गलत नस कटने की जानकारी मिली। महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बाद 25 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में पत्नी का गलत ऑपरेशन हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी