Connect with us

नई दिल्ली

पर्यावरण प्रेमी चन्दन के साथ महिलाओं ने चलाया काला बांसा उन्मूलन अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंतौली के तोक चामा क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल के साथ गांव की महिलाओं ने काला बांसा उन्मूलन अभियान चलाया। चंदन ने बताया काला बांसा जंगलों में तेजी से फ़ैल रहा है, जो मूल वनस्पति को खत्म कर रहा है। साथ ही यह जंगलों में आग लगने का कारण भी बन रहा है। क्षेत्र की महिला समूहों द्वारा इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। ताकि आने वाले समय में जंगल में आग ना लगे और मूल वनस्पति को भी नुकसान ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस पर सीकर में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, 30 से अधिक घायल

इस क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमी चन्दन सिंह नयाल हजारों पौधे लगा चुके हैं,जिन्हें संरक्षित भी किया गया हैं। काला बांसा उन्मूलन और बांज के बीज बोने के कार्य में में सहयोग करने वालो में ममता वर्मा ,सुधा नयाल, तारी देवी, राधा नयाल, हंसी नयाल, चन्द्रा नयाल, चन्द्रा देवी ,इन्द्रा देवी , हरिप्रिया नयाल, गोपुली देवी ,जानकी देवी, इन्द्रा नयाल ,इन्द्रा देवी,पुष्पा देवी, निकिता नयाल ,कमला नयाल, हेमा कार्की ,आशा नयाल, जानकी नयाल आदि महिलाएं मौजूद रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement