Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

सोशल मीडिया पर भिड़ी महिला आईपीएस और आईएएस, लगाए गंभीर आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने जताई नाराजगी, बोले दोनों इतना बुरा व्यवहार कर रही हैं, जैसा कोई आम आदमी भी सड़क पर नहीं करेगा

नई दिल्ली। कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। इनमें से एक डी. रूपा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और दूसरी रोहिणी सिंधुरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अफसर हैं। रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि सिंधुरी मुजराई विभाग की आयुक्त हैं।
रूपा ने सोशल मीडिया पर सिंधुरी पर कई गलत कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सिंधुरी पर कदाचार का आरोप लगाया है। साथ ही सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें जारी करते हुए आरोप लगाया कि इसे उन्होंने कुछ पुरुष अधिकारियों के साथ साझा किया था। आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए सिंधुरी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन रूपा उनके खिलाफ व्यक्तिगत नफरत की भावना से इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं। ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हो।
दोनों वरिष्ठ महिला अधिकारियों के सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने पर राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने उनके आचरण पर सोमवार को नाराजगी जताई। सिविल सेवा संबंधी नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ज्ञानेंद्र ने कहा, हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों इतना बुरा व्यवहार कर रही हैं, जैसा कोई आम आदमी भी सड़क पर नहीं करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement