उत्तराखण्ड

सिलक्यारा टनल से निकाले गए श्रमिक एम्स में सघन स्वास्थ्य जांच के बाद डिस्चार्ज

एम्स ने मजदूरों की रिपोर्ट सामान्य आने पर सभी श्रमिकों क्लीयरेंस दी
ऋषिकेश। सिलक्यारा टनल से निकाले गए श्रमिकों की एम्स ऋषिकेश में सघन स्वास्थ्य जांच के बाद 40 श्रमिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। रिपोर्ट सामान्य आने पर एम्स ने श्रमिकों को क्लीयरेंस दे दिया है।
गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आरबी कालिया, जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत और अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिकों को बुधवार दोपहर एम्स में भर्ती किया गया था। सभी का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनके ब्लड, किडनी, ईसीजी, एबीजी,लीवर फंक्शन, ईको कॉर्डियोग्राफी जैसे टेस्ट किए गए। यह सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। इनको क्लीयरेंस दे दिया गया है, ताकि अपने घरों को वापस लौट सकें। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों में जो शारीरिक परिवर्तन आते हैं, वहीं इनमें पाए गए हैं। संबंधित राज्यों को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी गई है। आने वाले समय में इस घटना के बाद से कुछ मरीजों में मानसिक समस्या आ सकती है, इसके लिए इन श्रमिकों को दो सप्ताह के बाद अथवा जरुरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक से सलाह लेने को कहा गया है। एक मरीज को छोड़ अन्य सभी 40 श्रमिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें से अधिकांश मरीज शाम चार बजे तक अपने घरों को लौट चुके हैं। अस्पताल में भर्ती एक श्रमिक को भी जरूरी परीक्षण के बाद जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी