Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

यमुनोत्री भूस्खलन: 13 दिन बाद नदी में मिले लापता दो यात्रियों के शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यमुनोत्री। 23 जून को जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव 13 दिन बाद रविवार को भगेली गाड़ यमुना नदी से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मुंबई निवासी कमलेश जेठवा (35) और दिल्ली के कृष्णा विहार की भाविका शर्मा (11) के रूप में हुई है। शवों को नौगांव स्थित सीएचसी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में सनसनीखेज चोरी का मामला: नाबालिग बेटा निकला मास्टरमाइंड

चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि एक शव और एक अलग पैर घटनास्थल के समीप नदी से बरामद हुए हैं। शिनाख्त के लिए परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि घटना के दिन अचानक भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से पैदल मार्ग पर चल रहे चार से पांच श्रद्धालु खाई में गिर गए थे। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। लगातार खोजबीन के बाद अब दो शव मिल पाए हैं, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। हादसे ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिजाब न पहनने पर प्रताड़ित किया तो विरोध में महिला ने सार्वजनिक रूप से उतारे कपड़े, सोशल मीडिया पर बवाल

Select Language

Advertisement