Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी के ओसला गांव में भालू के हमले में युवक की मौत

उत्तरकाशी। मोरी ब्लाक के ओसला गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार दिन में करीब एक बजे ओसला गांव निवासी चैन दास (20) पुत्र रकम दास अपने खेतों में काम करने गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसका शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उचित समय पर मिलती तो गंभीर घायल अनुराग की जान बच सकती थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›