Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में पड़ोसी के नींद में खर्राटे की आवाज से परेशान युवक ने बुलाई पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोनों पड़ोसियों को पुलिस आधी रात थाने ले गई, हिदायत देकर छोड़ा
रुद्रपुर
। लोगों को नींद में खर्राटे आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यही खर्राटे दो पड़ोसियों में विवाद की वजह बन गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।
दरअसल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की युवती से रुद्रपुर में मुस्लिम युवक ने बनाए जबरन शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाई

Select Language

Advertisement