Connect with us

नई दिल्ली

बाइक रेसिंग के चक्कर में रेसर युवक गंभीर रूप से घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल की मॉल रोड रात के अन्धेरे में रेसिंग ट्रैक बन जाती है, जहां युवा अपनी मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार का खतरनाक प्रदर्शन करते हैं। मंगलवार देर रात एक रेस के दौरान मोटरसाइकिल सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई जिसमें सवार बुरी तरह से घायल हो गया।
नैनीताल में रात आठ बजे के बाद मल्लीताल रिक्शा स्टैंड चौराहे और तल्लीताल डांट के अलावा पुलिस कहीं नहीं मिलती है। ऐसे में युवा निडर होकर आपस में बाइक रेस करते हैं। मंगलवार आधी रात हुई एक रेस में दूसरे नंबर में आ रहा चालक अनियंत्रित होकर सीधे दीवार की तरफ जा टकराया। रात लगभग 12:14 बजे हुई रेस में तेज रफ्तार से चल रहा पहला बाइकर तो निकल जाता लेकिन यामाहा आर15 से चला रहा दूसरा बाइकर अनियंत्रित होकर हिलटॉप ट्रेवल्स के आगे पहले खड़ी साइकिल और फिर खड़ी बाइक से टकरा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोग एकत्रित हो जाते हैं और साथी बाइकर आकर घायल को अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि इसमें से एक सवार गंभीर रूप से घायल है जिसे हल्द्वानी रैफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: क्वारब में एनएच पर दोहरी मुसीबत : पहाड़ी दरकने के बाद अब सड़क धंसने से यातायात बाधित, प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों को निकाला

Select Language

Advertisement