Report by : कालू वर्मा
Published at :
ऋषिकेश। 16 जून 2023 को थाना मुनि की रेती से सूचना मिली हैं की सच्चा धाम, ऋषिकेश में एक व्यक्ति गंगा जी में डूब गया हैं। एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंच के सर्च ऑपरेशन चला रही है।
बताया जा रहा है की व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है जिसका नाम देवनारायण यादव तथा उम्र 40 साल है। दिल्ली में कबाड़ी की दुकान चलाता है। यह व्यक्ति तीन अन्य लोगो के साथ ऋषिकेश आया था। गंगाजी में स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में आकर नदी में बह गया। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में की जा रही है।