Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

यू ट्यूब चैनल्स लाइक और सब्स्क्राइब कर कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर जयपुर से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मूकबाधिर को झांसे में लेकर कर दी थी 13,11,900 रुपये की ठगी
देहरादून
। क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने व फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राइब करने के टास्क से लाभ कमाने का लालच देकर  13,11,900/- रुपये धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2  सदस्यों को जयपुर राजस्थान  से गिरफ्तार कर किया है। धारा 41 सी0आर0पी0सी0 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई।
साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें शिकायतकर्ता विक्रम कुमार पडाला जो कि मूकबाधिर है, के साथ अज्ञात अभियुक्तो द्वारा स्वंय को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने का टास्क देकर लाभ कमाने की बात कही। उसके पश्चात क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भिन्न-भिन्न वैबसाईट के लिंक भेजकर निवेश व टास्क करने हेतु कहना जिसके पश्चात उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर शिकायतकर्ता को टास्क तथा क्रिप्टो करेन्सी में निवेश के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से ऑनलाईन कुल 13,11,900/- रुपये धोखाधड़ीकी धनराशि प्राप्त करने सम्बन्धी शिकायत के आधार  पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 08/23 धारा 420 .120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक विकास भारद्वाज  के सुपुर्द की गयी।
विवेचक द्वारा दौराने विवेचना पीड़ित के साथ 13,11,900/- रुपये की धोखाधड़ी होने की पुष्टि हुई है। सम्पूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में उपरोक्त  माध्यम से गिरोह द्वारा की जा रही थी लाखो की धोखाधड़ी ।
अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही हेतु घटित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता की धनराशि दिल्ली, जयपुर राजस्थान में स्थानान्तरित हुयी है के आधार पर टीम को  राजस्थान  भेजा गया ।
पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से अभियुक्तो द्वारा उक्त धनराशि को जिन खातों मे आहरित किया गया था उन खातो की जानकारी व साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में सलिप्त 02  सदस्यों को जयपुर (राजस्थान)  से गिरफ्तार कर धारा 41 सी0आर0पी0सी0 के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी ।

अपराध का तरीका:- साईबर पीड़ित द्वारा अपने प्रथम सूचना विवरण के माध्यम से अवगत  कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वह्ट्स एप के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को फ्लिपकार्ट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताकर यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने के टास्क कर लाभ कमाने की बात कहना उसके पश्चात क्रिप्टो करैन्सी में ऑनलाईन ट्रेडिंग कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भिन्न-भिन्न वैबसाईट के लिंक भेजकर निवेश व टास्क करने हेतु कहना जिसके पश्चात उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर शिकायतकर्ता को टास्क तथा क्रिप्टो करेन्सी में निवेश के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से ऑनलाईन कुल 13,11,900/- रुपये धोखाधड़ी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जेल में कैदी के खाने में शामिल हुए देशी घी और अंडा, गर्भवती महिलाओं को दूध

गिरफ्तार अभियुक्त :-
(1)संतोष कुमार मीणा पुत्र प्रभु नारायण मीणा निवासी बाढ़ धामसया  तहसील बस्सी जिला जयपुर राजस्थान
(2)सुरेश कुमार मीणा पुत्र स्व0 हरसहाय मीणा निवासी ग्राम बगरिया तहसील चाकसू जिला जयपुर राजस्थान
पुलिस टीमः-
1 निरीक्षक श्री विकास भारद्वाज
2 उ0नि0 राजीव सेमवाल
3-का0 शादाब अली

Select Language

Advertisement