Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में सांड स्कूटी लेकर भागा, देखें वीडियो वायरल

ऋषिकेश। गलियों में एक हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला जब एक सांड ने खड़ी स्कूटी को अपने सींगों पर उठा लिया और सड़क पर दौड़ने लगा। यह अजीबो-गरीब घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर स्थानीय लोग चकित रह गए। स्कूटी मालिक और राहगीर इस नजारे को देख भयभीत हो गए। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों ने सांड को काबू में करने की कोशिश की, मगर वह कुछ देर तक उत्पात मचाता रहा। नगर निगम से सांड पकड़ने की मांग की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›