Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में दर्दनाक हादसा: बाइक खाई में गिरी, एक युवक की मौत

चमोली: चमोली जिले के गौचर में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना ऑफिसर मैस के पास हुई, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
मृतक युवक की पहचान कर्णप्रयाग ब्लाक के पुडियांणी गांव निवासी 26 वर्षीय कृष्णा नेगी पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक 25 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र सुमन सिंह भी पुडियांणी गांव का ही रहने वाला है। दोनों युवक हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कृष्णा नेगी को तत्काल पीएचसी गौचर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, संतोष सिंह को हल्की चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›