Connect with us

देहरादून

विकासनगर में भीषण सड़क हादसा: बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, यूट्यूबर राइडर आस मोहम्मद की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर के बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा! डिवाइडर से टकराकर बहादराबाद निवासी यूट्यूबर राइडर आस मोहम्मद की मौत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

विकासनगर: उत्तराखंड के विकासनगर में बल्लूपुर-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिन्दूवाला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में प्रसिद्ध यूट्यूबर राइडर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुई। सूचना मिलते ही सभावाला चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने देखा कि घटनास्थल पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था और पास में ही उसकी महंगी स्पोर्ट्स बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निकटतम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय आस मोहम्मद उर्फ आशु (पुत्र मेहरबान), निवासी भरापुर भौरी, थाना बहादराबाद (हरिद्वार) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आस मोहम्मद पेशे से एक यूट्यूबर राइडर था और बहादराबाद में कपड़ों का शोरूम भी चलाता था। वह महंगी बाइक से देश-दुनिया में घूमकर ट्रैवल वीडियो और राइडिंग ब्लॉग्स बनाता था। उसके पिता दूध के बड़े कारोबारी हैं।
घटना के समय आस मोहम्मद देहरादून की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। हिन्दूवाला के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक पर से नियंत्रण छूट गया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  त्यूणी-बंगाण क्षेत्र में कुत्ते के काटने के बाद मरी गाय, 22 ग्रामीणों ने पिया दूध, एंटी रेबीज वैक्सीन से बचाव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement