Connect with us

देहरादून

हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर होगा भव्य: CM पुष्कर सिंह धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव में CM पुष्कर सिंह धामी ने इसे सरकारी स्तर पर भव्य रूप से मनाने की बड़ी घोषणा की।

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित ‘गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को अब राज्य सरकार के स्तर पर और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की माताओं व बहनों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती के समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम करता है। उत्तराखंड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, कला, खेल और देश की सीमाओं की रक्षा में गोर्खा वीरों ने सदैव अतुलनीय शौर्य का परिचय दिया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिन्द फौज शहीद द्वार’ के शिलान्यास का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे गोर्खा समाज के बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। इसके अलावा, भारत और नेपाल के सदियों पुराने पारिवारिक व सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मातृशक्ति के सशक्तीकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, समान नागरिक संहिता (UCC) और ‘लखपति दीदी’ योजना की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं। समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मोरी में फिर ट्रॉली हादसा, नदी में बह गई 15 वर्षीय किशोरी, ग्रामीणों ने सुरक्षित पुल की उठाई मांग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement