Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के समाजसेवी हेमंत गौनिया और प्रेमा राणा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के समाजसेवी हेमंत गौनिया और महिला सशक्तिकरण की अग्रणी कार्यकर्ता प्रेमा राणा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए “रियल लाइफ फाइटर” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 1 दिसंबर को शामा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वडोदरा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
यह सम्मान जापान द्वारा आयोजित 20वीं डब्ल्यू के आई विश्व कराटे प्रतियोगिता के दौरान दिया गया। इस अवसर पर वड़ोदरा सांसद श्री हेमांग जोशी, श्री केयूर रोकड़िया विधायक सियालीगंज, श्री चैतन्य देसाई विधायक अकोटा, श्री धर्मेंद्र वघेला विधायक वाघोडिया और श्री चिराग बड़ौत महापौर वड़ोदरा भी उपस्थित थे।
हेमंत गौनिया को समाजसेवा और आरटीआई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। वहीं, प्रेमा राणा को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह सम्मान दोनों समाजसेवियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है और वे भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।
सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों समाजसेवियों को बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनकी बदौलत समाज का कल्याण होता है। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए भी गौरव का क्षण है। यह दिखाता है कि उत्तराखंड के लोग सामाजिक कार्यों के प्रति कितने समर्पित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement