Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, डेढ़ घंटे तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी हाईवे पर पिकअप की टक्कर से 28 वर्षीय रहीम खान की मौत। 1.5 घंटे तक सड़क पर तड़पते युवक का वीडियो बनाते रहे लोग, 1 साल का मासूम अनाथ।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोती नगर चौराहे के पास कट पार करते समय गलत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा।
हादसे के बाद मानवता को शर्मसार कर देने वाला नजारा देखने को मिला। गंभीर रूप से घायल युवक लगभग डेढ़ घंटे तक हाईवे पर तड़पता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची।
तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लालकुआं के सुभाष नगर निवासी 28 वर्षीय रहीम खान के रूप में हुई है, जो पेशे से मोटर मिस्त्री था।
इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया है। रहीम की पत्नी की पिछले साल ही बच्चे के जन्म के दौरान मौत हो गई थी। अब रहीम की अचानक मौत के बाद उसका एक साल का मासूम बेटा पूरी तरह अनाथ हो गया है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement