Report by : CWN Desk
Published at :
दून में क्रिकेट लीग में सट्टा लगाने वाले 12 लोग गिरफ्तार

गुजरात जायंट्स और अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में लगा रहे थे सट्टा
देहरादून। दून में क्रिकेट लीग क्रिकेट के आखिरी मुकाबले में सट्टेबाज भी सक्रिय रहे। गुजरात जायंट्स और अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में जमकर सट्टा लगा। पुलिस को भनक लगते ही स्टेडियम में चेकिंग हुई और पुलिस ने सट्टा लगाते 10 से 12 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे आज लीजेंड लीग क्रिकेट के अंतिम मैच में पुलिस ने क्रिकेट में 10 से 12 व्यक्तियों को स्टेडियम के अंदर ही सट्टा लगाते हुए पकड़ा। इस मैच में पकड़े गए कुछ व्यक्तियों ने खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताया। वहीं पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात तक पुलिस की ओर से जानकारी पूछताछ जारी रही। सट्टे को लेकर सटोरियों के लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›