Connect with us

नई दिल्ली

लाश के साथ 120 किमी तय कर दिया सफर, बगल में बैठे यात्री को भनक तक नहीं लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस स्टेशन पर पहुंचने पर सभी यात्री उतर गए, एक यात्री के सीट से नहीं उठने पर पता चला उसकी मौत
औरंगाबाद
। रांची से औरंगाबाद आ रही यात्री बस में एक ही सीट पर बैठे दो यात्री में से एक की मौत हो गई। पास बैठे यात्री को इसका पता ही नहीं चला। बस के 120 किमी सफर तय करने पर रितेश कुमार शर्मा जब नहीं उठा तो तब उसकी मौत होने की जानकारी लगी।
रितेश और महेंद्र दोनों बस में बैठे। दोनों ने बस चलने से पहले साथ खाना भी खाया। इसके बाद बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। रितेश ने आंख बंद कर रखी थी, जिस कारण महेंद्र को लगा कि वह सो रहा है। जब बस औरंगाबाद शहर में बाइपास बस स्टैंड पहुंची और सभी यात्री उतर गए और रितेश सीट पर पड़ा रहा। बस के कर्मियों ने उसे देखा और हिलाया-डुलाया, ले‍किन कोई हलचल नहीं हुई। तब तक बस कर्मियों को नहीं लगा कि मौत हो चुकी है, जब आंख देखी तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
बस के कर्मी रितेश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बस में रितेश के मिले बैग में रहे विद्यालय के परित्याग प्रमाण पत्र से उसकी पहचान हुई। बैग में मिले आधार कार्ड पर पता क्रैडो अपार्टमेंट जुहू सर्च रोड मुंबई है। इससे पता चला कि वह मुंबई में रहकर नौकरी करता था

Select Language

Advertisement