Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।
चांदमारी, काठगोदाम की रहने वाली श्रुति बिष्ट के पिता नीरज बिष्ट टेंपो चलाते हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को श्रुति ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। शाम तक बाहर नहीं आने पर, पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर श्रुति का शव पंखे से लटका हुआ था।
श्रुति को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रुति दो भाई-बहनों में बड़ी थी, और उसकी माँ लीला देवी गृहिणी हैं। काठगोदाम के एसओ दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्रा की मौत के कारणों की जाँच की जा रही है।