Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक अधिवक्ता के घर में रहकर पढ़ाई करने वाली 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवती घर के ग्राउंड फ्लोर में दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, कैंचीधाम तहसील की निवासी रेनू खत्री (18) तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक अधिवक्ता के घर में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक युवती ने दरवाजा नहीं खोला, तो अधिवक्ता को संदेह हुआ। इसके बाद अधिवक्ता ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया, जहां ग्राउंड फ्लोर में पहुंचते ही उसे दरवाजे की चौखट पर फंदे से लटका देखा। युवती का एक पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर था जबकि दूसरा पैर जमीन को छू रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन अब सुविधा और नियंत्रण के साथ: पंजीकरण व टोकन व्यवस्था की तैयारी शुरू

अधिवक्ता ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

मामले में मृतका के मामा ने बताया कि घटना के कुछ ही समय बाद मृतका की मां के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था, जिसने युवती के आत्महत्या करने की जानकारी देने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मॉनसून माउंटेन मैरेथन का सफल आयोजन हुआ

एसआई सतीश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और पुलिस जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Select Language

Advertisement