Report by : CWN Desk
Published at :
24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज में 195 मृतक आश्रितों को कंडक्टर या ड्राइवर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रबंधन को जीओ का इंतजार है।
रोडवेज में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर वर्ष 2016 से रोक थी। आश्रित नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे थे। इसी साल जुलाई में आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘नौकरी की आस’ सीरीज चलाकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने नियुक्ति पर लगी रोक हटाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। अब जाकर कैबिनेट ने रोक हटाई। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि शासन का आदेश मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सात साल बाद नियुक्ति से रोक हटने पर मृतक आश्रितों ने खुशी मनाई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय कार्यालय पहुंचे और मिठाई बांटी। संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कई साल से संघर्ष कर रहे थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›