Connect with us

हरिद्वार

नशा माफियाओं की 2 करोड़ 36 लाख के सम्पत्ति जब्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बैंक खाते फ्रीज होने से हड़कंप
हरिद्वार
। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत मादक पदार्थ की तस्करी कर चल-अचल सम्पत्ति जोड़ रहे नशा माफियाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। काले गोरख धंधे से अर्जित सम्पत्ति की जांच के लिए एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में सात नशा माफियाओं को चिन्हित किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार

N.D.P.S. एक्ट की धारा 68(F) के अन्तर्गत चिन्हित 07 अभियुक्तों द्वारा युवाओं को नशा बेचकर जोड़ी गई करीब 02 करोड़ 35 लाख 83 हजार की सम्पत्ति को फ्रीज करने के लिये सम्बन्धित विभागों (तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय आदि) को पत्र प्रेषित किया गया। अभियुक्तों के मकान की कीमतों का
मूल्यांकन/ निर्धारण लोक निर्माण विभाग(PWD) से कराया गया। उपरोक्त नशा माफियों/ तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट एडिश्नल डायरेक्टर SAFEMA न्यू दिल्ली को सूचनार्थ प्रेषित की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस कॉलेज में मास्क पहनना और थर्मल स्कैनिंग हुई अनिवार्य

जब्त की गयी अभियुक्तों की सम्पत्तियों का विवरण
1- अभियुक्त सत्तार पुत्र असगर निवासी मौहल्ला कस्साबान ज्वालापुर
*सम्पत्ति -* 73 लाख रुपए (जमीन – 55 लाख, वाहन – 18 लाख)
2- अभियुक्ता गंगेश पत्नी स्व0 मोहन लाल निवासी मौहल्ला पीठ बाजार ज्वालापुर
*सम्पत्ति-* 50 लाख रुपए (जमीन – 21 लाख, मकान- 15 लाख, वाहन – 6 लाख,
बैंक खाता- 8 लाख)
3- अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामपाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना सिड़कुल
*सम्पत्ति-* 27 लाख 60 हजार रुपए (जमीन – 14 लाख, मकान- 12 लाख, वाहन –
60 हजार, बैंक खाता- 1 लाख)
4- अभियुक्त मौहम्मद अफजल पुत्र मौ0 जिशान निवासी ग्राम टौली थाना बेहट
जनपद सहारनपुर उ.प्र.
*सम्पत्ति-* 3 लाख रुपए (वाहन – 40 हजार, बैंक खाता – 2 लाख 60 हजार)
5- अभियुक्त तनवीर पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर
*सम्पत्ति-* 27 लाख 33 हजार रुपए (मकान- 27 लाख 33 हजार)
6- अभियुक्त आलिम पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर
*सम्पत्ति-* 8 लाख 90 हजार रुपए (जमीन – 5 लाख 50 हजार, दुकान – 3 लाख 40 हजार)
7- अभियुक्त मुर्करण पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर
*सम्पत्ति-* 46 लाख रुपए (पुस्तैनी जमीन पर बना मकान – 46 लाख)

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने दबोचा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement