Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी: कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों और एक महिला की दर्दनाक मौत

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के सिंघनिवाला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। देहरादून से विकासनगर की ओर जा रही एक बस और लोडर की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। स्थानीय विधायक और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
यह हादसा काफी दर्दनाक था और इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›