Connect with us

उधमसिंह नगर

विवेचना और ड्यूटी में लापरवाही पर एक दरोगा सस्पेंड, 2 लाइन हाजिर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आईजी कुमाऊं ने रुदपुर में की कार्यवाही, मचा महकमे में हड़कंप
उधमसिंह नगर
। आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक पुलिस उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि दो को लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि जिस उपनिरीक्षक को आईजी कुमाऊं ने सस्पेंड किया है उसके पास 21 अभियोग लंबित थे और वह विगत 1 माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे ।
आईजी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न किए जाने और काम में लापरवाही बरतने के मामले में एक उपनिरीक्षक के खिलाफ प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली रुद्रपुर में एक उपनिरीक्षक के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया इन कारणों के चलते उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement