Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून-छिद्दरवाला में सोंग नदी के टापू पर फंसे 2 लोग, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून। आपदा नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि अतिवृष्टि से छिद्दरवाला में सोंग नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण 02 लोग नदी पर बने टापू में फंस गए हैं।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर बिना समय गंवाए राफ्ट की सहायता से टापू पर फंसे व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें सकुशल राफ्ट में बैठाकर नदी के पार लाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति

देहरादून-छिद्दरवाला में सोंग नदी के टापू पर फंसे 2 लोग, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

1 . विक्की पुत्र श्री चंद्रवीर सिंह, उम्र 38, छिदरवाला
2. राजेश पुत्र बलेश्वर उम्र 28 छिदरवाला ।  
रेस्क्यू टीम का विवरण
इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान,
मुख्य आरक्षी दरमान सिंह,
मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह,
आरक्षी मनमोहन सिंह,
आरक्षी नितेश खेतवाल,
आरक्षी संदीप सिंह, 
पेरामेडिक्स अमित कुमार,
चालक राहुल,

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›