Report by : Paras Bisht
Published at :
स्कूल बस का अगला टायर फटा और दुकान में घुसी अनियंत्रित बस
हल्द्वानी। हल्द्वानी चोरगलिया में एक निजी स्कूल बस का अगला टायर फटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। स्कूल बस में 20 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गईं। हादसे की सूचना से बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया।