Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर के लिए 28 कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट के लिए की दावेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज स्वराज आश्रम में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर की सीट के लिए दावेदारों से आवेदन लिए। इस दौरान 28 कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मेयर की टिकट के लिए दावेदारी करते हुए स्वयं को योग्य बताया।
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां कई दावेदारों ने जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ का दावा करते हुए टिकट की पैरवी की तो, कई दावेदार अपनी समाज सेवा के बल पर टिकट मांगते नजर आए। वही निकाय चुनाव के प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिन 28 लोगों द्वारा मेयर के टिकट के आवेदन दिए गए हैं। उन सभी आवेदनों को आलाकमान के पास भेजा जाएगा। उसके पश्चात जो भी हाईकमान से एक नाम टिकट के लिए निश्चित होगा, सभी शेष दावेदार सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेयर के प्रत्याशी को चुनाव लड़ेंगे और हल्द्वानी की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। टिकट की दावेदारी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी, योगेश जोशी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, सौरभ भट्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, लेबेंद्र सिंह, गोविंद बिष्ट समेत 28 दावेदारों ने अपना दावा पेश किया।हालांकि कोई कितनी भी दावेदारी कर ले लेकिन मेयर टिकट पर अंतिम मुहर विधायक सुमित हृदयेश की ही लगेगी, ऐसे में विधायक सुमित ही अब टिकट फाइनल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी को गोली लगी, जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगने की सूचना, आप भी देखें वीडियो..
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement