Connect with us

हरिद्वार

3 घंटे नो एंट्री से व्यापारी और स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वीकेंड पर अपर रोड में शाम 5 बजे से 8 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन
हरिद्वार। अपर रोड पर तीन घंटे गाड़ियों की नो एंट्री होने से व्यापारी और स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। व्यापारियों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन भी किया। वीकेंड पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने अपर रोड में शाम पांच से आठ बजे तक दो पहिया समेत अन्य गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी थी। इस व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है।
नगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के समर्थन में लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दिया। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि बड़े बड़े स्नान के दौरान भी इस प्रकार की रोक नहीं लगायी गयी। पुलिस चाहती है तो आरती गंगा शुरु होने से पहले शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक इस नियम को लागू कर लें। लेकिन तीन घंटे का वाहनों का प्रतिबंध के फैसले को व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा, युवा शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, विष्णु अरोड़ा, मधूसूदन शर्मा, मयूर उप्रेती, पारस आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में मिले प्रेमी जोड़े को लेकर हंगामा, अलग-अलग समुदाय के होने पर विवाद गहराया, होटल स्वामी और जोड़े का हुआ चालान

Select Language

Advertisement