Connect with us

हरिद्वार

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बांटा लोन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मां भागीरथी रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन के बैनर तले अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन संस्था की ओर से सोमवार को अपर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक हरिद्वार में रेहड़ी पटरी वालों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत योजना के तहत 10,000, 20000 और 50,000 के लोन दिलाने के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड

मुख्य बैंक प्रबंधक सुमित से रेहड़ी पटरी वालों की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना दिलाने हेतु बातचीत की बैंक मैनेजर की तरफ से काफी सहयोग रहा। कुछ रेहड़ी पटरी वालों के लोन हेतु फार्म बैंक में जमा कराए। जिसमें अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन संस्था की पूरी टीम और मैनेजर मन्नान अली, दीप कुमार सैनी, आशू कुमार, अमित कुमार जी उपस्थित रहे। रेहड़ी पटरी वालों की नेता प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने कहा कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन संस्था के मेंबर फरवरी से सर्वे कर रहे हैं।

Select Language

Advertisement