Connect with us

हरिद्वार

3 बच्चों के पिता ने पड़ोस की 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा से किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी ई-रिक्शा चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में 3 बच्चों के बाप ने कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बाप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते हैं। पुलिस आरोपी और छात्रा के बयान दर्ज करने में जुटी है। घटना शनिवार दोपहर की है, जब नाबालिग ट्यूशन पढ़कर अपने किराए के मकान में पहुंची तो तीन बच्चों का बाप कमरे में घुस आया। उस वक्त नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार दोपहर गैस प्लांट चौकी से सटे एक कॉलोनी में कक्षा आठ की छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौटी थी। उस समय बराबर के किराएदार तीन बच्चों का बाप नाबालिग के पीछे पीछे उसके कमरे में घुस गया। गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत मिली है। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर ले गए हैं मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement