Connect with us

हरिद्वार

नैनीताल ओखलकांडा का लुटेरा युवक हरिद्वार में पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में अपने दोस्त के साथ मिलकर लुटा था फोन और अंगूठी
हरिद्वार
। कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 2/1/2023 को वादी संदीप धीमान पुत्र श्री अंम्बा प्रसाद निवासी लाटो वाली थाना कनखल हरिद्वार को बुरी तरह से मारा पीटा व उसका मोबाइल/  कुंडल छीन लिए पुलिस द्वारा संदीप धीमान का मेडिकल कराकर उसकी ओर से थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 03/23 धारा 341.394 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया था। छीने गए मोबाइल/ कुंडल पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गये थे। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई थी। रोहित कुमार उर्फ पौधा पुत्र बालकिशन निवासी सुभाष नगर को दिनांक 02/01/23 को ही गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के आदेश अनुसार जिला कारागार रोशनाबाद भेजा गया था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा अभियुक्त मुकेश पुत्र रेबाधर जोशी निवासी सुभाष नगर निकट साईं मंदिर ज्वालापुर हरिद्वार जो मूलनिवासी ग्राम तल्ली पोखरी थाना ओखल कांडा जिला नैनीताल उत्तराखंड का रहने वाला जिसे दिनांक 21/04/23 तो थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को आज ही मा0 न्यायालय  पेश किया जाएगा
*नाम पता अभियुक्त*
मुकेश जोशी पुत्र रेवाधर जोशी निवासी ग्राम तल्ली पोखरी थाना ओखल कांडा जिला नैनीताल हाल निवासी – सुभाष नगर निकट साईं मंदिर ज्वालापुर हरिद्वार
*‌*पुलिस टीम**
1-उप निरीक्षक जयवीर रावत
2-का01384 ताजवर चौहान
3-का01360 नरेंद्र राणा

Select Language

Advertisement