उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ घाटी में ग्लेशियर में फंसे 4 लोग, आप भी देखिए

एसडीआरएफ ने फंसे लोगों को सकुशल किया रेस्क्यू

देहरादून। स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व आज चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।#SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों  व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया चार अप्रैल और वार्ड परिसीमन कार्य 28 अप्रैल से शुरू होंगे

व्यक्तियों का नाम*
1. चंदा बहादुर
2. शेर बहादुर
3. हरक बहादुर थापा
4. राम बहादुर
सभी निवासी :- ग्राम – कोतमा मछर, जिला – सुरकेत
आँचल करनाली नेपाल।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा गौरा योजना: 193 अभिभावकों के खिलाफ होगी एफआईआर

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

1. मुख्य आरक्षी संतोष रावत
2. मुख्य आरक्षी महावीर सिंह
3. आरक्षी तरुण कुमार
4. आरक्षी राजीव बिष्ट

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी