Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में 13 आईएएस समेत 16 अधिकारियों के बदले पदभार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों समेत 26 अफसरों के तबादलों के बाद अब 15 पीसीएस अधिकारियों के पदों में भी फेरबदल किया है। इस फेरबदल में देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, चमोली और हरिद्वार समेत कई जिलों के एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

नए एसडीएम तैनात

सरकार ने अपूर्वा सिंह को देहरादून, शालिनी नेगी को उत्तरकाशी और आकाश जोशी को पौड़ी का एसडीएम नियुक्त किया है। टिहरी की एसडीएम अपूर्वा सिंह को अब देहरादून भेजा गया है, जबकि दून की एसडीएम शालिनी नेगी को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत के एसडीएम आकाश जोशी को पौड़ी का एसडीएम बनाया गया है।

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां

  • अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी को उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, उधम सिंह नगर में अधिशासी निदेशक बनाया गया है।
  • काशीपुर के नगर आयुक्त विवेक कुमार राय अब नैनीताल के अपर जिलाधिकारी होंगे।
  • रुद्रपुर मंडी परिषद के उप निदेशक निर्मला को एसडीएम यूएसनगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि यूएसनगर के एसडीएम रविंद्र बिष्ट को रुद्रपुर मंडी परिषद के उप निदेशक के पद पर भेजा गया है।
  • उत्तरकाशी के एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को बाजपुर शुगर मिल में प्रधान प्रबंधक के रूप में तैनात किया गया है।
  • बागेश्वर के एसडीएम अनुराग आर्या को चंपावत का एसडीएम बनाया गया है।
  • मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की संयुक्त सचिव कुश्म चौहान को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार का दायित्व सौंपा गया है।
  • चमोली के एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को राज्य संपत्ति विभाग में विहित अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

  • अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया को राजस्व परिषद में अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ ऑफिसर के रूप में भेजा गया है।
  • रुद्रप्रयाग के उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
  • देहरादून के उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को एमडीडीए का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

सरकार के इस तबादला आदेश से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। विभिन्न जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से स्थानीय प्रशासन में गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›