Report by : Paras Bisht
Published at :
गौरैया संरक्षण गोष्ठी: पर्यावरण जागरूकता की ओर एक कदम

हल्द्वानी। आगामी 20 मार्च 2025 को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर रूद्र वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गौरैया संरक्षण एवं संवर्धन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे Blooming Bird’s School, ब्लॉक A, अलकनंदा कॉलोनी, वार्ड 57, बरेली रोड, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

गौरैया संरक्षण गोष्ठी: पर्यावरण जागरूकता की ओर एक कदम

गौरैया संरक्षण की आवश्यकता
गौरैया, जो कभी घर-आंगन में फुदकती दिखाई देती थी, आज विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। बढ़ते शहरीकरण, मोबाइल टावरों से निकलने वाले रेडिएशन और आवास स्थलों की कमी के कारण गौरैया की संख्या में भारी गिरावट आई है। इस गोष्ठी का उद्देश्य गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजराज सिंह बिष्ट जी (मेयर, हल्द्वानी) होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नवीन दुमका जी (पूर्व विधायक, लालकुआं), श्रीमती रूक्मणी बिष्ट जी (पार्षद), श्री संजय पांडे जी (पार्षद), श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह जी (पार्षद), श्री दिनेश सिंह जी (पूर्व पार्षद), श्री मदन सिंह बिष्ट जी (रेंजर) और श्री संजय खाती जी (समाजसेवी) शामिल होंगे।

सामाजिक जागरूकता की पहल
गुलाब सिंह नेगी, अध्यक्ष रूद्र वेलफेयर सोसाइटी, ने बताया कि यह कार्यक्रम गौरैया संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी पर्यावरण प्रेमियों और नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

संपर्क: 9412960065
निवेदक: गुलाब सिंह नेगी
अध्यक्ष, रूद्र वेलफेयर सोसाइटी, तल्ली हल्द्वानी, नैनीताल।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›