Connect with us

देहरादून

घर के आंगन से 4 साल के मासूम को उठाकर ले गया गुलदार, आम के बाग में मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून सहसपुर की घटना, वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित किया

देहरादून। विकासनगर के सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के मासूम बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। काफी ढूंढ खोज के बाद बच्चे का शव एक आम के बाग से बरामद हुआ।
टिमली रेंजर मुकेश कुमार व एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने गुलदार द्वारा उठाए गए चार वर्षीय बच्चे की बरामदगी के लिए देर रात तक वृहद स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीण भी इस टीम के साथ रातभर मौजूद रहे। बच्चे की तलाश के लिये डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले हैं। वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है। गुलदार के शिकार बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी, लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। प्रशासन के अनुसार 6 मई को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में बघेरा द्वारा एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 4 वर्ष को घर के आंगन से उठा लिया गया है। जिस सूचना पर तत्काल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया जिस के क्रम में आज 7 मई को एहसान का शव अरविंद चौहान के आम के बाग में महमूदनगर से प्रातः 7 बजे बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Select Language

Advertisement