Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सरगना सहित 5 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल: हल्द्वानी में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल की टीम ने प्रगति मार्केट हीरानगर स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर महिला सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि इस परिसर में कुछ महिलाएं देह व्यापार का धंधा चला रही हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से दो पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमन राजपूत (महिला सरगना), मो. फिरास, सीमा, गीता शर्मा और देव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है और मो. फिरास ग्राहकों को लाने का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement