Report by : CWN Desk
Published at :
दून में महंगे शौक ने पहुंचाया जेल, पकड़े गए 5 छात्र

आईपीएल में लगवाते थे ऑनलाइन सट्टा, देहरादून पुलिस ने दबोचा

देहरादून। आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच छात्रों को कैंट कोतवाली व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। महंगे शौको को पूरा करने के लिए आरोपितों ने सट्टेबाजी का रास्ता चुना।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि पंडितवाडी क्षेत्र में सद्भावना कुंज के पास एक मकान में कालेज के कुछ छात्र आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डालनवाला अभिनव चौधरी के देखरेख में कोतवाली कैन्ट व एसओजी की संयुक्त टीम ने उक्त घर पर दबिश दी। इस दौरान आदित्य उम्र 23 वर्ष निवासी जिला बेगूसराय (बिहार) , प्रणव कुमार डालर निवासी जिला वैशाली बिहार (20 वर्ष), आमिर प्रसाद निवासी जिला बेगूसराय बिहार ( 20 वर्ष), सत्यम निवासी निवासी जिला बेगूसराय बिहार(23 वर्ष) और हर्ष कुमार निवासी जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया।
उनके पास से ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किये जा रहे सात मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, रजिस्टर, 23 हजार रुपये नगद व अन्य समान बरामद किया गया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को आरोपितों के पास से 70 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा व चंडीगढ़ मार्का भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित आदित्य ने बताया गया कि वह सभी मूलरुप से बेगूसराय बिहार के रहने वाले है तथा देहरादून में रह कर अलग–अलग काँलेजो से पढाई कर रहे है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›