Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में अवैध संबंधों के शक में 60 साल के बुजुर्ग ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बिजली के तार का एक सिरा प्लग में लगाया और दूसरा सिरा पत्नी के मुंह मे, आरोपी ने सरेंडर कर दिया
हरिद्वार।
अवैध संबंधों के शक में बुजुर्ग ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। आरोपी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना निवासी हामिद (60) पुत्र तालीफ परिवार के साथ लंढौरा में बस अड्डे के पास रहता है। गुरुवार रात हामिद अपनी पत्नी खातून (52) व छह साल की बच्ची शबनम के साथ एक कमरे में सोया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो गए। आरोप है कि रात करीब एक बजे हामिद ने बिजली के तार का एक सिरा प्लग में लगाकर, दूसरा सिरा पत्नी के मुंह में लगा दिया। करंट लगने से खातून की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हामिद ने रात में ही पुलिस चौकी पहुंच, सरेंडर कर दिया। हामिद के वारदात की जानकारी पाकर पुलिस भी हैरान रह गई।
हामिद ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने खातून की हत्या कर दी। हामिद को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हामिद के पुत्र नदीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि हामिद को पत्नी के गलत आचरण का शक था। इसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी।
परिवार के लोगों का कहना है कि जब हामिद बिजली का करंट लगा कर पत्नी की हत्या कर रहा था, उसी दौरान मां के पास सोई छह साल की बच्ची शबनम की आंख खुल गई थी। हामिद ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया था। धमकी के डर से बच्ची कुछ नहीं बोली। इस वजह से परिवार के अन्य सदस्यों को हत्या की जानकारी तब हुई जब हामिद ने पुलिस के पास पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Select Language

Advertisement