Connect with us

नई दिल्ली

ताइवान में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप, झुकी बिल्डिंग का वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ताइवान में आए भूकंप के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की आशंका है।
ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। ताइवान में आए भूकंप के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की आशंका है। जापानी प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25.0 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में प्रशांत महासागर में 15.5 किलोमीटर की गहराई था। पूर्वोत्तर के यिलान काउंटी और उत्तर के मियाओली काउंटी में 5 से अधिक तीव्रता का झटका महसूस किया गया है।  सेंट्रल वेदर एजेंसी ने कहा कि उत्तरी शहर में ताइपे शहर, न्यू ताइपे शहर, ताओयुआन शहर और सिंचू काउंटी, ताइचुंग शहर, चांगहुआ काउंटी में भी 5 की तीव्रता दर्ज किया गया है। भूकंप के कारण ताइपे, ताइचुंग और काऊशुंग में मेट्रो सिस्टम को 40 से 60 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement