Connect with us

नई दिल्ली

गेस्ट हाउस में 11वीं की छात्रा को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, थाने गई तो पुलिस ने भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्रा के संयुक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत पर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब
वाराणसी जिले के शिवपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में 11वीं की एक छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा शिकायत लेकर शिवपुर थाने गई तो कार्रवाई की बजाय उसे भगा दिया गया।
मंगलवार को छात्रा संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के पास पहुंची तो उन्होंने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यह है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक छात्रा मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली और अपनी शिकायत सुनाई। इस पर उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त को प्रकरण में प्रभावी तरीके से कार्रवाई कराने को कहा। छात्रा के अनुसार दो परिचित छात्र उसे शिवपुर स्थित एक गेस्ट हाउस बुलाए थे। वहां वह अपनी एक सहेली के साथ गई तो उसे दोनों ने जबरन शराब पिला दी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement