Connect with us

नई दिल्ली

देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए तथा सक्रिय मरीजों की संख्या 4,091 दर्ज की गई। देश में 19 मई, 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना के ये सबसे अधिक केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें केरल में दो, जबकि महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की जान गई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महीने सामने आने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई।
इससे पहले देश में 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।

Select Language

Advertisement